LNMU BA/B.Sc/B.Com 1st Semester Exam Date 2025 – पूरी जानकारी
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU), दरभंगा द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्नातक प्रथम सेमेस्टर (BA/B.Sc/B.Com) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय पिछले कुछ वर्षों से अपने अकादमिक कैलेंडर को नियमित करने पर विशेष ध्यान दे रहा है, इसी कारण परीक्षा समय पर होने की संभावना काफी अधिक है। अगर हम बीते वर्ष के पैटर्न को देखें तो 2024- 2028 सत्र के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा लगभग 10 जनवरी से शुरू हुई थी। इस आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि LNMU 1st Semester सत्र 2025-2029 का परीक्षा भी लगभग 10 जनवरी 2026 से शुरू हो सकती है।
हालाँकि विश्वविद्यालय द्वारा अभी आधिकारिक तिथि जारी नहीं की गई है, लेकिन परीक्षा की तैयारियों और कैलेंडर को देखते हुए यह माना जा रहा है कि जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में परीक्षा शुरू हो जाएगी। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें, क्योंकि तिथियों के जारी होने के बाद समय कम बचता है और पढ़ाई पर दबाव बढ़ जाता है।
एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से लगभग 7–10 दिन पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lnmu.ac.in पर अपलोड किया जाएगा। विद्यार्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से उसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा सिलेबस, मॉडल पेपर, और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को भी जल्द तैयार रखना जरूरी है, ताकि परीक्षा के समय किसी प्रकार की परेशानी न आए।
अंत में, यह ध्यान रखें कि ऊपर दी गई तिथि अनुमानित है, लेकिन पिछले वर्षों के आधार पर काफी हद तक सही मानी जा सकती है। जैसे ही LNMU की ओर से आधिकारिक नोटिस जारी होगा, छात्रों को सटीक तिथि पता चल जाएगी। नियमित अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट और विश्वसनीय शैक्षणिक पोर्टल को देखते रहें।
LNMU 1st Semester Exam Date Table
| सत्र (Session) | परीक्षा शुरू होने की अनुमानित तिथि |
|---|---|
| 2024 – 2028 | 10 जनवरी 2025 |
| 2025 – 2029 | 10 जनवरी 2026 |
- LNMU 1st Semester Exam Date 2025
- LNMU BA 1st Sem Exam 2025
- LNMU B.Sc 1st Semester Exam Date
- LNMU B.Com 1st Sem Exam Routine
- LNMU UG Semester 1 Exam Time Table 2025
- LNMU Exam Date 2025
- LNMU Admit Card 2025
- LNMU 1st semester exam kab se hoga 2025
- LNMU UG 1st semester routine 2025
- LNMU semester 1 practical exam date 2025
