BA 3rd Semester Political Science Major 3 Unit 5 Short Question Answer PDF Download
Q.1. कानून (Law)
Ans. ‘कानून’ अथवा ‘विधि’ शब्द अँग्रेजी भाषा के ‘लॉ’ शब्द का हिन्दी अनुवाद है। लॉ शब्द की उत्पत्ति जर्मन भाषा के ‘लैंग’ शब्द से हुई है जिसका अर्थ है किसी वस्तु का स्थिर तथा निश्चित होना । अतः कानून किसी वस्तु, व्यक्ति अथवा समुदाय के आचरण में स्थिरता अथवा निश्चितता को कहा जाता है।
प्रो. सालमण्ड के शब्दों में, “कानून नियमों का वह समूह है जिसे राज्य मान्यता देता है और न्याय व्यवस्था को प्रशासन में लागू करता है।
हॉलैण्ड के अनुसार, “सर्वोत्तम राजनीतिक शक्ति द्वारा लागू किये गये मानव के बाह्य जीवन से सम्बन्धित नियम कानून होते हैं। ‘
वुडरो विल्सन के शब्दों में, “कानून स्थिर विचार तथा स्वभाव का वह भाग है जिसे सामान्य नियमों के रूप में विशिष्ट तथा नियमानुसार स्वीकृति प्रदान की गई हो तथा जिसे सरकार की शक्ति लागू करती हो । ”
उपर्युक्त परिभाषाओं के आधार पर कहा जा सकता है कि कानून उन नियमों को कहते हैं जो राज्य द्वारा निर्मित एवं लागू होते हैं तथा जिनका पालन न करने पर राज्य के द्वारा दण्ड दिया जाता है।
Q.2. अच्छे कानून के लक्षण
Ans. अच्छे कानून के प्रमुख लक्षण निम्नलिखित हैं-
(i) लोक कल्याणकारी : जो कानून लोक कल्याणकारी आदर्श पर आधारित होते हैं उन्हें हम अच्छे कानून कहँ सकते हैं। इनका उद्देश्य समाज का अधिक-से-अधिक भला करना होता है।
(ii) सरलता : अच्छे कानूनों की भाषा, अर्थ तथा उद्देश्य इस प्रकार के होते हैं कि उनको साधारण-से-साधारण व्यक्ति भी सरलतापूर्वक समझ सकता है।
(iii) स्थायित्व : स्थायी कानूनों को अच्छा कानून माना जाता हैं। यदि कानूनों में दिन-प्रतिदिन परिवर्तन होते रहेंगे तो लोगों का उनमें विश्वास नहीं रहेगा तथा पालन करने में कठिनाई होगी।
(iv) व्यक्तित्व विकास में सहायक : जो कानून व्यक्तित्व के विकास में सहायक होते हैं उनको अच्छा कानून कहा जाता है। इसके विपरीत जो कानून व्यक्ति के विकास में बाधा डालते हैं उन्हें अच्छे कानून की संज्ञा नहीं दी जा सकती ।
(v) शान्ति एवं व्यवस्था की स्थापना में सहायक : अच्छे कानून का एक लक्षण यह भी है कि वे समाज में शान्ति तथा व्यवस्था की स्थापना में सहायक होते हैं।
(vi) कानून का पालन : जिन कानूनों का अक्षरशः पालन किया जाता है वे अच्छे कानून की श्रेणी में आते हैं और जिन कानूनों का विरोध अथवा उल्लंघन होता है उन्हें अच्छे कानून नहीं कहा जा सकता।
Q.3. कानून व्यक्ति की स्वतन्त्रता किस प्रकार सम्भव करते हैं ?
Ans. कानून व्यक्ति की स्वतन्त्रता को निम्न प्रकार सम्भव बनाता है—
(1) कानून एक व्यक्ति की स्वतन्त्रता की अन्य व्यक्तियों के हस्तक्षेप से रक्षा करता है, जिससे कि वह बिना किसी रुकावट के अपनी स्वतन्त्रता का उपभोग कर सके।
(2) कानून सकारात्मक रूप से व्यक्ति की स्वतन्त्रता में बढ़ोत्तरी हेतु उन साधनों एवं सुविधाओं की व्यवस्था करता है जो व्यक्ति के स्वस्थ विकास हेतु परमावश्यक होती है।
(3) कानून राज्य के हस्तक्षेप से रक्षा करता है। अधिकारों की सीमा को स्थिर करके कानून सभी लोगों की समान स्वतन्त्रता का संरक्षण करता है, जिससे समस्त लोग नागरिक अधिकारों का उपभोग करते हैं।
अतः स्पष्ट है कि कानून सामाजिक जीवन को नियमित एवं व्यवस्थित कर के शान्ति एवं व्यवस्था स्थापित करके स्वतन्त्रता को सम्भव बनाते हैं।
Q.4. कानून के तत्व
Ans. कानून के निम्नलिखित तत्व हैं—-
(1) कानून नियमों का एक समूह है। .
(2) कानून के इन नियमों का सम्बन्ध व्यक्ति के बाह्य आचरण से ही होता है।
(3) कानून के ये नियम किसी समाज विशेष में रहने वाले लोगों से सम्बन्धित होते हैं।
(4) कानून का पालन करना अनिवार्य होता है, इनका पालन न करने पर राज्य दण्ड देता है।
(5) ये नियम समाज की सामान्य सम्मति पर आधारित होते हैं।
(6) कानून के निर्माण तथा क्रियान्वयन हेतु सम्प्रभुता सम्पन्न सत्ता का होना आवश्यक है।
(7) कानून ऐसे होने चाहिए जिनका पालन जनता सामाजिक हित की भावना से कर सके।
Q.5. कानून एवं नैतिकता के मध्य सम्बन्ध
Ans. जीवन के प्रारम्भिक चरण में कानून तथा नैतिकता दोनों एक थे और दोनों का अध्ययन धर्म के अन्तर्गत किया जाता था। धर्म का लक्ष्य व्यक्ति का नैतिक उत्थान करना था, जो कानून द्वारा किया जाता था। कानून नैतिकता के बाह्य रूप थे। आगे चलकर इन दोनों के अलग हो जाने के बावजूद नैतिकता कानून को प्रभावित करती रही है। जो कानून लोगों की नैतिक भावना के खिलाफ बनाया जाता है वह न तो स्थायी रहता है तथा न ही प्रभावशाली। सामाजिक उद्देश्यों की पूर्ति कानूनों द्वारा होती है तथा सामाजिक उद्देश्य ही नैतिकता है। कानूनों तथा नैतिकता के परस्पर सम्बन्धों को निम्नांकित बिन्दुओं के द्वारा भी स्पष्ट किया जा सकता है-
(1) कानून नैतिक आदर्शों एवं विचार पर आधारित होते हैं।
(2) कानून तथा नैतिकता दोनों का उद्देश्य समाज कल्याण है।
(3) कानून तथा नैतिकता दोनों एक-दूसरे को प्रभावकारी बनाते हैं।
(4) कानून का एक महत्त्वपूर्ण स्त्रोत नैतिकता होती है।
Q.6. कानून एवं जनमत (Law and Public Opinion)
Ans. कानून एवं जनमत परस्पर संबंधित होते हैं। एक लोकतांत्रिक राज्य में कानून जनता की राय के अनुसार बनाए जाते हैं। विधायिका, जन-प्रतिनिधियों का निकाय, लोकतंत्र में कानून का सबसे महत्त्वपूर्ण स्त्रोत हैं। लोकतंत्र में, व्यक्ति ऐसे लोगों के निकाय का चुनाव करते हैं जो उनके प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं। वे जनता की इच्छा को सामने रखते हैं। लोग अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से कानून के निर्माण में भाग लेते हैं जो मतदाताओं की इच्छा के अनुसार कार्य करते हैं।
प्रतिनिधि मतदाताओं की आवश्यकता एवं इच्छा के अनुसार कानूनों में संशोधन भी करते हैं। जनता की राय कानून का समर्थन करती है। जनता की राय सामान्य कल्याण के लिए लोगों की सामूहिक राय या विचार है। जनता की राय मुख्य रूप से सामाजिक हित एवं सामान्य कल्याण से संबंधित है, और यह कानून के माध्यम से परिलक्षित होती है। जो कानून जनता की राय द्वारा समर्थित नहीं हैं वे सामान्य रूप से अप्रभावी होते हैं और शायद ही कभी उनका पालन किया जाता है।
उदाहरण के लिए भारत सरकार ने 1962 में भारत पर चीनी आक्रमण के बाद दो कानूनों को अनिवार्य जमा योजना एवं स्वर्ण नियंत्रण नियम के रूप में जाना । जनमत ने इन कानूनों का समर्थन नहीं किया और लोगों ने इन कानूनों का विरोध करना आरंभ कर दिया।
अंततः भारत सरकार को इन कानूनों में संशोधन करना पड़ा। इस प्रकार, यह स्पष्ट है कि जो कानून जनता की राय द्वारा समर्थित होते हैं, वे एक लोकतांत्रिक देश में बनाए जाते हैं। यदि इस प्रकार के कानून नहीं बनाए जाते हैं तो लोग शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।
पी एस माथुर के अनुसार, “कानून को जनता की राय में मजबूती से नहीं बल्कि उससे थोड़ा आगे होना चाहिए। ”
Tag : BA 3rd Semester Political Science Major 3 Unit 5 Short Question Answer PDF Download, Political Science Notes for BA 3rd Semester, BA Political Science Major 3 Short Notes PDF, Political Science Unit 5 Short Notes in Hindi-English, BA Part 2 Political Science Notes PDF, BA 3rd Semester Political Science Important Short Question Answer PDF, BA Political Science Notes Free Download, Political Science Important Notes for BA 3rd Semester, Political Science Unit 5 Short Question Answer in Hindi PDF, Political Science Unit 5 Notes in English Medium, BA Political Science Previous Year Question Paper PDF Download, BA Political Science Objective Question Answer PDF, BA 3rd Semester Political Science Major 3 Study Material PDF, BA Political Science Guess Paper 3rd Semester PDF, BA 3rd Semester Political Science Important Notes Free Download, Political Science Short Notes for LNMU BRABU PPU BNMU VKSU, BA Political Science Unit 5 Important Short Question Answer, Political Science BA Notes in Hindi-English PDF, BA Political Science Exam Preparation Notes PDF, Political Science Major 3 Unit 5 Notes Free Download.