मेसोपोटामिया की सभ्यता
- मेसोपोटामिया सभ्यता विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक थी, जो आधुनिक इराक के क्षेत्र में स्थित थी ।
- यह सभ्यता मुख्य रूप से दजला (Tigris) और फरात (Euphrates) नदियों के किनारे विकसित हुई थी ।
- मेसोपोटामिया से ही शहरी जीवन की शुरुआत हुई |
- इसे मानव सभ्यता का पालना (Cradle of Civilization) भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ सबसे पहले नगरों, लेखन प्रणाली, शासन व्यवस्था, कृषि, व्यापार, और विज्ञान का विकास हुआ ।
मेसोपोटामिया का अर्थ –
- मेसोपोटामिया यूनानी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है- दोआब अर्थात दो नदियों के बीच का प्रदेश |
- मेसोपोटामिया मूल रूप से दो शब्दों मेसो+पोटामिया से मिलकर बना है । मेसो का अर्थ- मध्य (बीच) और पोटामिया का अर्थ- नदी है अर्थात दो नदियों के बीच के क्षेत्र को मेसोपोटामिया कहा जाता था ।
- पश्चिमी एशिया में फारस की खाड़ी के उत्तर में स्थित वर्तमान इराक को प्राचीन समय में मेसोपोटामिया कहा जाता था ।
तीन प्रमुख सभ्यताओं को सम्मिलित रूप से मैसोपोटामिया की सभ्यता माना जाता है –
1.सुमेरियन सभ्यता
2.बेबीलोनियन सभ्यता अथवा अक्कदियन सभ्यता
3.असीरियन सभ्यता