बेबीलोनिया सभ्यता : प्रशासन

बेबीलोनिया सभ्यता : प्रशासन

बेबीलोनिया सभ्यता का प्रशासन अत्यंत संगठित और शक्तिशाली था। राजा प्रशासन का सर्वोच्च प्रमुख होता था और उसे देवताओं का प्रतिनिधि माना जाता था। राजा के अधीन विभिन्न अधिकारी होते थे, जो कर संग्रह, न्याय व्यवस्था और सैन्य संचालन का कार्य संभालते थ।

राज्य को प्रांतों में विभाजित किया गया था, जिनका संचालन गर्वनरों द्वारा किया जाता था। कर संग्रह के लिए कुशल प्रणाली विकसित की गई थी, जिसमें व्यापार, कृषि और संपत्ति पर कर लगाए जाते थे। बेबीलोनिया में हम्मुराबी की संहिता (Code of Hammurabi) लागू थी, जिससे न्याय व्यवस्था सख्त और सुव्यवस्थित बनी ।

सैन्य बलों का उपयोग आंतरिक सुरक्षा और बाहरी आक्रमणों से रक्षा के लिए किया जाता था। प्रशासनिक कार्यों के लिए लेखन प्रणाली (क्यूनिफॉर्म) का उपयोग किया जाता था, जिससे सरकारी दस्तावेजों और व्यापारिक अनुबंधों का रिकॉर्ड रखा जाता था। इस सुव्यवस्थित प्रशासन के कारण बेबीलोनिया एक शक्तिशाली साम्राज्य बना ।

Table of Contents

About The Author

Spread the love

Leave a Comment

error: Content is protected !!