प्रश्न – कपास (Cotton) की कृषि के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन कीजिए तथा विश्व में इनके उत्पादन एवं वितरण की विवेचना कीजिए ।
रेशेदार फसलों में कपास का महत्त्वपूर्ण स्थान है। यह उष्ण एवं उपोष्ण कटिबन्धीय झाड़ीदार ‘गैसीपियम’ नामक पौधे का वंशधर है। इसकी उत्पत्ति का स्थान भारत माना जाता है। रेशों की लम्बाई, उत्तमता, चमक एवं विशेषताओं के अनुसार कपास की तीन किस्में महत्त्वपूर्ण हैं—
(1) छोटे रेशेवाली कपास : रेशे की लम्बाई 20 मिमी 0 से कम
(2) मध्यम रेशेवाली कपास : रेशे की लम्बाई 22 से 40 मिमी० के बीच होती है।
(3) लम्बी रेशेवाली कपास : रेशे की लम्बाई 40 मिमी० से अधिक होती है। यह उत्तम प्रकार की कपास होती है।
कपास उत्पादन हेतु उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियाँ : कपास मूलतः उष्ण एवं उपोष्ण कटिबन्धीय पौधा होने के कारण इसकी खेती 40° उ० अक्षांश से 30° द० अक्षांश के मध्य सफलतापूर्वक होती है। इसके लिए 24°-25° से० ग्रे० तापमान, 200 दिन पालारहित एवं धूपदार मौसम, सामान्यतः 100 सेमी० फुहारयुक्त वार्षिक वर्षा होने पर सिंचाई की सुविधा, चूनायुक्त उपजाऊ, मिट्टी, सामान्य ढालू धरातल, सामान्य आर्द्रता तथा सस्ते श्रम की आवश्यकता पड़ती है। बीमारियों से बचाव के लिए दवाओं का प्रयोग आवश्यक होता है। कीड़े लगने के पश्चात् फसल बरबाद हो जाती है।.
विश्व में कपास का उत्पादन एवं वितरण : विश्व में कपास का उत्पादन माँग, पाला, बीमारी, तेज वर्षा और सूखा आदि के कारण घटता-बढ़ता रहता है।
कपास के उत्पादन में चीन, सं०रा० अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ, भारत, पाकिस्तान, ब्राजील, टर्की, मिस्र और मैक्सिको प्रमुख हैं जो विश्व के 87 प्रतिशत कपास का उत्पादन करते हैं। अन्य उत्पादकों में ग्वाटेमाला, पराग्वे, सूडान, सीरिया, अर्जेन्टाइना, कोलम्बयिों, पीरू, युगाण्डा, नाइजीरिया आदि देश विशेष उल्लेखनीय हैं।
सारणी : विश्व के प्रमुख देशों में कपास उत्पादन की प्रगति, 2017-2018
देश | 2017 में स्थान | विश्व का 1990 | प्रतिशत 2005 | 2017 में उत्पादन- (1000 मीट्रिक टन) |
चीन सं० रा० अमेरिका भारत पाकिस्तान ब्राजील उजबेकिस्तान तुर्कमेनिस्तान टर्की आस्ट्रेलिया बुर्किना | 2 3 1 5 4 8 9 7 6 10 | 27.4 15.5 10.2 10.2 3.4 2.7 1.1 | 28.6 17.2 12. 8.5 6.2 4.4 4.4 4.1 2.3 | 5987 4555 6205 1785 1894 838 296 871 1045 158 |
(1) चीन : चीन विश्व का सबसे बड़ा कपास उत्पादक देश है। यहाँ विश्व का 34 प्रतिशत कपास उत्पन्न होता है। प्रमुख कपास उत्पादक क्षेत्रों में यांटीसी क्यांग की मध्यवर्ती घाटी, ह्वांगहो एवं उसकी सहायक नदी घाटियाँ, म० भाग एवं सिक्यांग की घाटी विशेष उल्लेखनीय हैं।

(2) सं० रा० अमेरिका : यह विश्व का दूसरा बड़ा कपास उत्पादक देश है। यहाँ की अधिकांश कपास ‘कपास पेटी’ में उत्पन्न होती है। कपास पेटी द० राज्यों में अटलांटिक तट के समीप से लेकर टेक्सास तक फैली है। इसकी उत्तरी सीमा 37° उ० अक्षांश तक 200 पालारहित दिनों से निर्धारित होती है। इसकी प० सीमा 50 सेमी ० वर्षा रेखा द्वारा निर्धारित होती है। कपास पेटी के निम्न क्षेत्रों में कपास का उत्पादन होता है – : ( 1 ) आन्तरिक समुद्र तटीय क्षेत्र, (2) पर्वतपदीय क्षेत्र, (3) टेनेसी घाटी, (4) मिसीसीपी का डेल्टाई भाग, (5) टेक्सास का प्रेयरी क्षेत्र, (6) प० टेक्सास एवं ओक्लाहामा क्षेत्र तथा (7) कपास क्रिस्ती का मैदान। इसके इसके अलावा कैलीफोर्निया तथा द० एरीजोना में भी कपास की खेती की जाती है।
(3) पूर्व सोवियत संघ : यहाँ कपास की खेती काला सागर से शुरू होकर मध्य एशिया में सिक्यांग तक फैली है। इसमें तीन क्षेत्र महत्त्वपूर्ण हैं- (i) द० युक्रेन क्षेत्र, (ii) काकेशस तथा (iii) मध्य एशियाई क्षेत्र । यहाँ विश्व का लगभग 13.4 प्रतिशत कपास उत्पन्न होता है।

(4) भारत : यह विश्व का चौथा महत्त्वपूर्ण कपास उत्पादक देश है। यहाँ गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में कपास की खेती होती है। ये देश का 99 प्रतिशत कपास उत्पन्न करते हैं। द० भारत में काली मिट्टी का क्षेत्र कपास के लिए उपयुक्त है। पंजाब, हरियाणा और गुजरात में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होने से कपास की खेती होती है।
(5) पाकिस्तान : यह विश्व का पाँचवाँ कपास उत्पादक देश है। यहाँ विश्व का 5 प्रतिशत कपास उत्पन्न किया जाता है। प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में सिन्धु और उसकी सहायक नदियों का मैदान है। यहाँ अच्छे किस्म की. कपास उत्पन्न की जाती है तथा प्रति हेक्टेयर उत्पादन भी अधिक होता है।
(6) ब्राज़ील : ब्राजील में आधी से अधिक कपास 30 पूर्वी भाग में पेराम्बुको राज्य में उगायी जाती है। दूसरा मुख्य क्षेत्र वाहिया राज्य है। इसके अतिरिक्त साओपालो और मिनासगेरास राज्यों में भी कपास की खेती की जाती है।
(7) मिस्र : यहाँ उत्तम किस्म की कपास उत्पन्न की जाती है। यहाँ नील नदी की डेल्टा से लेकर ऊपरी घाटी तक कपास की खेती की जाती है। यह विश्व का महत्त्वपूर्ण कपास निर्यातक देश है।
उपरोक्त कपास उत्पादक देशों के अलावा टर्की, मैक्सिको, मध्य अमेरिका एवं द० अमेरिका में ग्वाटेमाला, एलसाल्वाडोर, पीरू, कोलम्बया, पराग्वे आदि उल्लेखनीय हैं।
अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार : विश्व उत्पादन की 30 प्रतिशत से अधिक कपास निर्यात की जाती है। प्रमुख निर्यातकों में सं० रा० अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ, ब्राजील, सूडान, पेरू, पाकिस्तान, मिस्र, मैक्सिको, टर्की, ईराक और सीरिया प्रमुख हैं। आयातक देशों में प० यूरोप के देशों के अतिरिक्त जापान, आस्ट्रेलिया, चीन और भारत के नाम विशेष उल्लेखनीय हैं।